फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 22 को जेल में मनेगी दीपावली, जलाए जाएंगे पांच हजार दीप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दिन जेल में दीपावली मनाई जाएगी। 5000 दीपों से पूरा जेल जगमग होगा तो वहीं बंदी हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ भी करेंगे। जेल प्रशासन तैयारियों में जुटा है। 22 को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था जेल पर की गई है। जेल अधीक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि शासन व जेल प्रशासन के निर्देशों के तहत सारी तैयारियां जेल में जोरशोर से चल रही है। बंदियों के द्वारा बनाए गए पांच हजार दीपों से पूरा जेल रोशनी से जगमग होगा। वन जेल वन प्रोडक्ट के तहत जेल में बंद बंदी मिट्टी के दिये बनाने पर काम कर रहे हैं। फिलहाल ढाई हजार दिये बनाए जा चुके हैं। वर्तमान में जेल में 1627 बंदी हैं। सभी में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


सजाए जाएंगे मंदिर, होंगे भजन-कीर्तन
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि शासन ने मकर संक्रांति से श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह वाले दिन तक सभी मंदिरों को सजाने व विविध कार्यक्रम कराने का निर्देश दिया है। इसके तहत सभी राम मन्दिरों, हनुमान मन्दिरों, वाल्मीकि मन्दिरों को सजाया जाएगा और रामकथा, रामायण पाठ, भजन कीर्तन के साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से वाल्मीकि रामायण में उल्लिखित श्रीराम जी के आदर्शों, मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जन मानस को इस अभियान से जोड़ा जायेगा।
नगरीय निकायों में होगा नगर संकीर्तन
आजमगढ़। जिले के सभी नगरीय निकायों में भी 14 जनवरी से 22 जनवरी तक दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान नगर संकीर्तन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संकीर्तन में कीर्तन मंडलियों के साथ ही राम मंदिर रथ एवं कलश यात्रा आदि निकाली जाएगी। जिसकी तैयारी निकायों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें