फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर दिव्यांगों ने मार्टिनगंज तहसील पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन बढ़ाने सहित छह सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को दिव्यांगों ने मार्टिनगंज तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। बाद एसडीएम को संबोधित मांगों का ज्ञापन तहसीलदार हेमंत कुमार को सौंपा। धरने पर बैठे राष्ट्रीय दिव्यांग मंच मार्टिनगंज अध्यक्ष विमल कांत राजभर ने कहा कि सभी पात्र दिव्यांगों को जल्द आवास दिया जाए। साथ ही गांवों में पात्र दिव्यांगों को चिह्नित कर शौचालय शीघ्र दिया जाए। यही नहीं दिव्यांगों की पेंशन 500 से बढ़ाकर ख3000 महीना किया जाए। सभी पात्र दिव्यांगों को आवासीय व कृषि पट्टा दिया जाए। साथ ही बैट्री चलित ट्राई साइकिल दी जाए। दिव्यांगों को प्रधानमंत्री स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया जाए। धरने पर विनोद कुमार गौड़, रामअचल गौतम, मेनका, रामदुलारी, अशोक चौहान, विशाल, रोहित, रामा आदि दिव्यांग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें