फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में दिव्या सिंह व रितेश ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय छपरा सुलतानपुर के परिसर में शनिवार को खंड स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 400 मीटर दौड़ में दिव्या सिंह प्रथम अंशिका सिंह द्वितीय, अलका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 20 न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालय के प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के छात्र व छात्राएं प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में महिमा कंपोजिट विद्यालय चंगईपुर प्रथम, प्रीति राजभर छपरा सुल्तानपुर द्वितीय, काजल कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग दौड़ में अमित यादव छपरा सुल्तानपुर प्रथम, शैलेश राजभर द्वितीय, अश्वनी तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में अमित यादव प्रथम, आर्यन शर्मा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालक वर्ग आशवीन प्रथम, अमित द्वितीय, आर्यन शर्मा तृतीय, 100 मीटर दौड़ में अमित यादव प्रथम, आर्यन शर्मा द्वितीय, आशीष कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर प्राथमिक स्तर में खुशी प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय, अंशिका भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालिका वर्ग में महिला प्रथम, खुशी द्वितीय, सीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग पीटी विशेष प्रदर्शन में जूनियर बैरीडाड प्रथम, छपरा सुल्तानपुर ने द्वितीय अंजान शहीद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर पीटी में छपरा सुलतानपुर प्रथम, सुरैना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा व भाजपा नेता अरविंद जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी बहुत आवश्यक है। खेल के माध्यम से शारीरिक मानसिक बौद्धिक विकास होता है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने कहा कि खेल के माध्यम से हम क्षेत्र में ही नहीं देश में भी अपना नाम रोशन कर सकते हैं। इसलिए खेल का बड़ा महत्व होता है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह, जसवंत कुमार, डा. हरिकेश मिश्र, पंकज सिंह, राजेंद्र मौर्य, राजमणि शर्मा, कमल नयन यादव, विमल प्रकाश, रवि शंकर मिश्र, तेजप्रताप राय, विजय प्रताप सिंह, विद्यावाचस्पति राही, जर्रार हुसैन, राम सिंह, दिनेश पांडेय, अवधेश यादव, सतीश सिंह व शाह मोहम्मद सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें