फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे में डिवाइडर, प्रशासन लाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। वाह रे जिम्मेदार...। शहर तो शहर अब मुख्य मार्ग पर बने डिवाइडर भी अतिक्रमण के जद में हैं। आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर शहीदवारा के पास बने डिवाइडर पर स्थानीय लोगों द्वारा उपला बनाया जा रहा है जो स्थानीय जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। वहीं इस मार्ग से प्रतिदिन आलाधिकारी अपने वाहन में बैठकर गुजरते हैं लेकिन उनकी निगाह उक्त डिवाइडर पर नहीं पड़ती है। शहर की सड़कों के दोनों किनारों पर पूरी तरह से अतिक्रमण हो चुका है। हर साल अफसर बदलते हैं, शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए आश्वासन देते हैं लेकिन समय गुजरने के साथ ही उनका मंसूबा भी बदल जाता है। हालांकि कुछ स्थानों पर ठेले-खोंमचे वालों को हटाकर बस कोरम पूरा कर लिया जाता है। आज तक विभाग शहर के बीच में जाकर अतिक्रमण हटाने का प्रयास नहीं किया। नतीजा शहर में आए लोग जाम में फंसकर परेशान होते हैं। ग्राम समाज की भूमि को छोड़कर लोग सड़क पर बने डिवाइडर पर उपला बनाने का काम कर रहे हैं। इसकी बानगी शहीदवारा स्थित पेट्रोलपंप के पास आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर बने डिवाइडर पर देखने को मिल रही है। कहीं उपला बनाया जा रहा तो कहीं अंग्रेजी शराब की दुकान का प्रचार-प्रसार करने के लिए बोर्ड लगा दिया गया है। यदि बेलइसा से कोटवां तक की बात करें तो डिवाइडर पर पूरी तरह से अतिक्रमण है। स्थानीय थाने पर तैनात पुलिस भी मूकदर्शक बन आम लोगों की तरह सड़क से गुजर जाता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें