फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने चीनी मिल सठियांव का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में चल रहे अनुरक्षण कार्यों का जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर उन्होंने संबंधित को सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल को मुख्य अभियंता ने मरम्मत कार्य के बारे में स्टेशनवाइज पूरी जानकारी दी। मुख्य अभियंता ने बताया कि मिल हाउस में 41 प्रतिशत कार्य, बॉयलर हाउस 40 प्रतिशत, पावर हाउस 41 प्रतिशत, ब्वायलिंग हाउस 40 प्रतिशत व सेंट्रीफ्यूगल मशीन का 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। बताया कि कुल औसत मरम्मत 40.40 प्रतिशत है। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया कि मरम्मत का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के समय त्रिलोकी सिंह मुख्य गन्ना अधिकारी, मायाराम यादव मुख्य अभियंता, विनोद कुमार यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें