फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हंगामेदार रही जिला पंचायत बोर्ड की बैठक, एक अरब से ज्यादा का बजट पास

विज्ञापन
नेहरू हाल में जिला पंचायत की बैठक को संबो​धित करते विजय यादव। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में शनिवार को नेहरू हाल सभागार में जिला पंचायत की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जिला पंचायत सदस्य काफी मुखर रहे। ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एक अरब से ज्यादा के बजट को सदस्यों ने स्वीकृति प्रदान की। जिला पंचायत की जारी विज्ञप्ति के अनुसार जनप्रतिनिधियों ने जनपद स्तरीय अधिकारियों से विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य विभागों में संचालित योजनाओं के संबंध में सदन में विस्तृत रूप से चर्चा की। जिला पंचायत सदस्य पप्पू कुमार यादव ने ककरहटा कोल संपर्क मार्ग की दुर्दशा की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए उसकी मरम्मत कराने की मांगी। जिला पंचायत सदस्य हरिकेश यादव ने ठेकेदारों पर गुंडई करने और मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया। वहीं जिला पंचायत सदस्य आशीर्वाद यादव ने पूर्व में हुए टेंडर को निरस्त कर नया टेंडर कराने की मांग सदन में रखी। विस्तृत चर्चा के बाद जिला पंचायत आजमगढ़ का पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 के लिए आय 9987.72 लाख रुपये, व्यय 6919.30 लाख रुपये बताया गया। मूल बजट 2026-27 के लिए आय 10517.29 लाख रुपये, व्यय 10279.75 लाख रुपये का अनुमोदन सदन ने सर्वसम्मति से किया। पंचम राज्य वित्त आयोग व 15वां वित्त आयोग योजना वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। जिला पंचायत आजमगढ़ के सम्पत्ति एवं विभवकर-सूची वर्ष 2025-26 का अनुमोदन किया गया। मनरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के वार्षिक श्रम बजट का अनुमोदन सदन द्वारा किया गया। बैठक के अंत में अध्यक्ष विजय यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक अखिलेश यादव, अपर मुख्य अधिकारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें