आजमगढ़। कोविड-19 की तीसरी लहर को लेकर जताई जा रही आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों को मुकम्मल रूप देने में जुटा हुआ है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरे जनपद को 26 जोन में विभक्त किया गया है। साथ ही 299 सेक्टरों बनाकर इनमें आठ सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। कोरोना संक्रमण शहर से लेकर गांव तक कहर बरपाने के बाद अब धीरे-धीरे काबू में आने लगा है। वहीं इसकी तीसरी लहर आने की बात कही जा रही है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर आ गया है। प्रशासन का पूरा जोर इस समय ग्राम निगरानी समितियों को एक्टीवेट करने में है। तीसरी लहर की आहट को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पूरे जनपद को 299 सेक्टरों में विभक्त किया गया है। जिसमें सात जोन बनाकर आठ सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई हैं। इसी प्रकार प्रकार नगर पालिका और नगर पंचायतों में पांच वार्ड पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी निगरानी समितियों की मानीटरिंग के लिए एक गूगल शीट दी गई है। जिस पर इन्हें पूरी जानकारी भरनी होगी। सभी निगरानी समितियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से 100 मेडिसिन किट दिए गए हैं। निगरानी समितियों में शामिल आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना संक्रमितों में इसका वितरण किया जाएगा साथ ही उसकी रजिस्टर में इंट्री की जाएगी। ताकि कोई भी अधिकारी या जन प्रतिनिधि यहां से जानकारी हासिल कर सके।