मुबारकपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जिला बदर अपराधी को फखरूद्दीनपुर जाने वाले मार्ग से बुधवार को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सरफरोज अहमद निवासी फखरूद्दीनपुर थाना मुबारकपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। संवाद