फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिले 3532973 लाभार्थियों को एक साल और मिलेगा मुफ्त राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के सात लाख 79 हजार 740 राशन कार्डधारक परिवारों के करीब 35 लाख 32 हजार 973 लोगों को 31 दिसंबर 2023 तक मुफ्त में राशन मिलता रहेगा। केंद्र सरकार ने मुफ्त राशन योजना को साल भर तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर ने आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में सरकारी सस्ते गल्ले की 2165 दुकानें हैं, जिनसे करीब सात लाख 79 हजार 740 कार्ड धारक जुड़े हुए हैं। करीब 35 लाख 32 हजार 973 लोग राशन पाते हैं। कोरोना संक्रमण काल के बाद से राशन कार्ड धारकों को महीने में दो बार राशन मुफ्त दिया जा रहा है। इसमें प्रदेश सरकार की ओर से गेहूं एवं चावल दिए जा रहे हैं तो केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चावल का वितरण होता है। डीएसओ सुनील कुमार पुष्कर ने बताया कि पात्रता सूची में सम्मिलि प्रदेश के अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा. खाद्यान्न (14 किग्रा. गेहूं व 21 किग्रा. चावल) प्रति राशन कार्ड प्रति माह की मात्रानुसार एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्डधारकों को उनसे संबद्घ यूनिटों पर पांच किग्रा. खाद्यान्न (दो किग्रा. गेहूं व तीन किग्रा. चावल) प्रति माह प्रति यूनिट की मात्रानुसार वितरण सुनिश्चित कराया जा रहा है। वर्तमान में दोनों राशनकार्डों पर गेहूं रुपये दो प्रति किग्रा. व चावल तीन रुपये किग्रा. की दर से वितरित कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा योजनांतर्गत आच्छादित गरीब लाभार्थियों के आर्थिक बोझ को कम करने तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को एक जनवरी 2023 से एक वर्ष के लिए निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाने का निर्माण लिया गया है। बताया कि शासन के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। जिले में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें