फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70.68 लाख के भुगतान के मामले में विवाद : यूपी, बिहार की दो फर्म आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर के अलीनगर निवासी और विश्वकर्मा टिंबर ट्रेडर्स के प्रोपराइटर मनोज विश्वकर्मा और बिहार की फर्म ''दो सूती हैंडक्राफ्ट प्रोड्यूसर प्राइवेट लिमिटेड'' के बीच 70 लाख 68 हजार रुपये के भुगतान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर धन गबन करने का आरोप लगाया है। मनोज विश्वकर्मा ने एसपी हेमराज मीणा को प्रार्थना पत्र देकर बिहार की फर्म के संचालक प्रवीण चौहान के खिलाफ आरोप लगाया है कि हथकरघा मशीनरी और कल-पुर्जों की आपूर्ति का ठेका उन्हें दिया था, इसके तहत फर्म ने उनके खाते में 70 लाख 68 हजार रुपये का भुगतान किया। बाद में धन से मशीनरी का निर्माण और आपूर्ति की जानी थी, लेकिन बीच में प्रवीण ने धन वापस मांगते हुए धमकी दी। मनोज का कहना है कि उन्होंने बिहार की फर्म को किस्तों में 29 लाख 40 हजार रुपये लौटा भी दिए, लेकिन इसके बावजूद और 15 लाख रुपये की मांग की गई। मनोज ने कार्यादेश और रसीद की मांग की, इसे देने से फर्म ने मना कर दिया और उन्हें धमकियां दी। इस विवाद में प्रवीण चौहान ने भी मनोज पर गबन का आरोप लगाते हुए बिहार के गया जिले में एफआईआर दर्ज कराई थी। मनोज का कहना है कि यह फर्म वस्त्र मंत्रालय से धनराशि स्वीकृत कर सीधे-साधे लोगों को फंसाकर गबन करती है। उन्होंने प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें