फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता और वादकरियों के बीच विवाद गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील सगड़ी में शुक्रवार को वादकारियों और अधिवक्ताओं के बीच हड़ताल को लेकर जमकर कहासुनी और झड़प हुई थी। नौबत मारामारी की आई तो उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। अधिवक्ता समिति सगड़ी ने प्रस्ताव पारित किया था कि पैमाइश के मामले में घूस मांगने के आरोप में निलंबित किए गए लेखपाल अरुण गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। इसको लेकर अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कार्य का बहिष्कार किया। इस बात को लेकर न्यायालय परिसर में उपस्थित वादकारियों से वकीलों की कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। अखिल भारतीय वादकारी वेलफेयर संगठन आजमगढ़ के अध्यक्ष मेवालाल यादव, मंत्री श्रवण सिंह ने उसी दिन को एसडीएम को पत्रक देकर कहा कि अधिवक्ता मनमाने तरीके से आए दिन हड़ताल करते हैं। शनिवार को अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ त्रिपाठी, मंत्री सूर्यभान यादव ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दिया। जिसमें कहा कि न्यायालय परिसर में कुछ लोग अनधिकृत रूप से हमेशा उपस्थित रहकर न्यायिक प्रक्रिया में बाधा पहुंचाते हैं। शुक्रवार को न्यायालय परिसर में मेवालाल यादव जो अपने को वादकारी संघ का अध्यक्ष करते हैं। इनका कोई मुकदमा नहीं था। रविवार को वादकारी संगठन के लोगों ने भी पांच वकीलों के खिलाफ गाली गलौज करने और मारपीट करने की तहरीर दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि अधिवक्ता समिति सगड़ी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें