फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: संपूर्ण समाधान दिवस में 123 शिकायतों में से मात्र 8 शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी तहसील पर शनिवार को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें शिकायतों की भरमार रही। इस दौरान कुल 123 शिकायतें आईं, जिनमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा कि यदि समस्याओं का निचले स्तर पर ही निस्तारण कर दिया जाए तो लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। अधिकारी अपने जिम्मेदारियों से बचने के बजाय ईमानदारी से दायित्व का निर्वहन करें और समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण समयसीमा में निस्तारण करें। फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। संपूर्ण समाधान दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी इंद्रमणि तिवारी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल रूसिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी,उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र नाथ पांडेय, खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ संतोष कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ निर्भय नारायण सिंह, जीयनपुर कोतवाली यादवेंद्र पांडेय सहित राजस्व अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में शनिवार को समाधान दिवस एसडीएम मेंहनगर संत रंजन श्रीवास्तव की देखरेख में हुआ। जिसमें फरियादियों द्वारा कुल 49 शिकायती प्रार्थना पत्र आया, राजस्व 37, पुलिस आठ, विद्युत एक, विकास दो, नगर पंचायत एक पड़ा। मौके पर छह शिकायती प्रार्थना पत्र निस्तारित किए गए। एसडीएम मेंहनगर ने समाधान दिवस पर आए प्रार्थना पत्रों को शासन मंशा के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण और पारदर्शी तरीके से निपटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज रघुवंशी, तहसीलदार राजू कुमार, नायब तहसीलदार शैलेंद्र चंद्र सिंह, मयंक मिश्रा, पूर्ति निरीक्षक रणबीर, ईओ सुर्यनाथ सरोज थाना प्रभारी मेंहनगर विनय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें