कंधरापुर थाना परिसर से एक शातिर अपराधी के हड़कड़ी निकाल कर फरार हो जाने की चर्चा आम हो रही है। वहीं पुलिस ऐसी किसी घटना से इंकार कर रही है। पुलिस कहना है कि जिस अपराधी की बात हो रही है वह एक मुकदमे में जारी हुए नोटिस पर आया था और फिर चला गया।
जिस अपराधी की बात की जा रही है, उसका नाम दिनेश यादव निवासी मातनपुर बताया जा रहा है। इसके खिलाफ कंधरापुर थाने में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। बताया जाता है कि 18 नवंबर को पुलिस ने दिनेश यादव को दिन में ढाई बजे पकड़ा था। उसे पुलिस थाने ले गई थी और हथकड़ी पहना कर बैठाई थी। शाम लगभग छह बजे दिनेश यादव अपने हाथ से हथकड़ी निकाल कर थाना परिसर से फरार हो गया। इस बात की चर्चा पूरे क्षेत्र में जोरो पर है। इस बाबत जब एसओ कंधरापुर ब्रह्मदीन पांडेय से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। एक मुकदमे में दिनेश को थाने पर बुलाया गया था। वह नोटिस का जवाब आदि देकर वापस चला गया। थाने से हथकड़ी निकाल कर अपराधी के फरार होने की बात कोरी अफवाह है। संवाद