फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फरिहा में डिप्थीरिया की फिर दस्तक, एक बच्ची बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा। रानी की सराय विकास खंड के फरिहा गांव में एक बार फिर से डिप्थीरिया ने दस्तक दी है। जिसके कारण पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। एक बच्ची के फिर से इसकी चपेट में आने के बाद एक बार फिर से स्वास्थ्य महकमा इसके परिवार द्वारा टीकाकरण न कराने का राग अलापने लगा है।
विज्ञापन


बताते चलें कि फरिहा गांव में कुछ हफ्ते पहले डिप्थीरिया से दो बच्चों कि मौत हो गई थी। जिसकी जानकारी होने पर सीएमओ के साथ दर्जनों डॉक्टरों की टीम फरिहा गांव में कैंप करके एक से सात वर्ष और सात से चौदह वर्ष के बच्चों का टीकाकरण किया था, जिसमें करीब 11 सौ बच्चों को टीकाकरण किया गया था। लेकिन, दो दिन पूर्व डिप्थीरिया की बीमारी ने फिर से गांव में दस्तक दी है। हादिया पुत्री तारिक 6 वर्ष का दो दिन पूर्व गला सूज गया। शरीर में बुखार हुआ तो परिवार के लोग सरायमीर में निजी अस्पताल में भर्ती करवाए। लेकिन तबीयत अधिक खराब होने पर डाॅक्टरों ने गला घोंटू होने की आशंका जताते हुए जिला अस्पताल आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में एडमिट होने के बाद हालत में सुधार नहीं हुआ तो जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने पीजीआई चक्रपानपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां पर बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है, खाना पीना सब कुछ छोड़ रखा है।


इस संबंध में पीएचसी रानी सराय के डॉक्टर मनीष तिवारी ने बताया कि फरिहा के कसाई मोहल्ले में कुछ घर टीकाकरण नहीं कराए थे। उसमें तारिक का परिवार भी शामिल है। जबकि डॉक्टरों की टीम उनके घर पहुंची थी। उन्होंने अपने बच्चों का टीकाकरण नहीं कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें