फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनु ने रियलिटी शो के अनुभव को किया साझा

Fri, 10 Jul 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से एंड टीवी के रियिलटी शो द वायस इंडिया में प्रतिभाग कर घर लौटी तनु श्रीवास्तव उत्साह से लबरेज है। शुक्रवार को अराजीबाग में प्रेसवार्ता के दौरान अपने अनुभवों को साझा करते तनु ने कहा कि 11 जुलाई की रात नौ बजे एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम को लेकर पूरा परिवार उत्साहित है। बताया कि द वायस इंडिया रियिलटी शो पूर्व में प्रसारित सभी रियिलटी शो से एकदम अलग है। इसमें पूरे देश से लगभग एक लाख प्रतिभागियों में से 110 लोगों का चयन हुआ है। निर्णायक मंडल में गायक हिमेश रेशमिया, शान, सुनिधी चौहान और मीका सिंह से मिलकर वह खुश है। बताया कि प्रथम राउंड के ब्लाइंड आडीशन ने सभी प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दीं। इस राउंड को वह पार कर गई। दूसरे दौर के बैटिल राउंड में निर्णायकों ने प्रस्तुति पर सराहना बटोरी। तनु की गायकी की प्रतिभा से प्रभावित होकर कोच मीका सिंह ने उसे निकट भविष्य में होने वाले लाइव शो में आमंत्रित करने और अपने साथ एक एलबम रिकार्ड करने के लिए आश्वस्त किया है। इस मौके पर दीनानाथ लाल श्रीवास्तव, डॉ. सीके त्यागी, राजेंद्र कुमार वर्मा, रामनरायन लाल, पीयूष श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें