फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल जनगणना 2026: 154 फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जाफरपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बृहस्पतिवार को शुरू हुआ। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य 22 मई से 20 जून तक किया जाएगा। बताया कि जिले में जनगणना कार्य को सुगम एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से 154 फील्ड ट्रेनर्स को चार बैचों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनगणना निदेशालय से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स इंजीनियर कुलभूषण सिंह, अरविंद यादव एवं समीउल्लाह अंसारी तथा जिला प्रभारी आकाश राय प्रशिक्षण दे रहे हैं। ये प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स आगे चलकर लगभग 12,000 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने बताया कि आज के प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि इस बार जनगणना पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। प्रगणकों एवं सुपरवाइजर को प्रत्येक आवंटित क्षेत्र / हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में जाकर भौतिक सत्यापन के साथ नजरी नक्शा तैयार करना अनिवार्य होगा। एचएलओ एप से डिजिटल डेटा संकलन की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही भवन, परिसर, मकान एवं परिवार से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गई। प्रगणकों को प्रत्येक मकान का विवरण दर्ज करते हुए उपलब्ध सुविधाओं से जुड़े 33 प्रश्नों के उत्तर अनिवार्य रूप से भरने होंगे। विशेष बात ये है कि इस बार नागरिकों को स्वगणना का अवसर दिया गया है। नागरिक सात मई से 21 मई तक पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें