पुलिस कर्मियों को सुविधाएं देने की कवायद में पुलिस महकमा लगातार जुटा हुआ है। इसी के तहत पुलिस लाइन में लाइब्रेरी व अस्पताल की स्थापना कराया गया है, जिसका सोमवार को डीआईजी अखिलेश कुमार ने लोकार्पण किया।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस कर्मियों के परिवारों के साथ ही पूरे जिले में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस लाइन में रिडिंग रुम व पुस्तकालय के साथ ही एक पुलिस चिकित्सालय की स्थापना करायी गई है। जिसका लोकार्पण सोमवार को डीआईजी अखिलेश कुमार ने फीता काट कर किया। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में 55 केबिन बनायी गई है। जिसमें पुलिस कर्मियों के परिवार के बच्चे बैठ कर पढ़ाई कर सकते है। लाइब्रेरी में समाचार पत्रों, मैग्जीन के साथ ही सामान्य ज्ञान व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध करायी गई है। वहीं पुलिस अस्पताल में प्राथमिक इलाज की सारी सुविधा मुहैया करायी गई है। डॉक्टर की तैनाती के साथ ही दवाएं आदि भी अस्पताल में उपलब्ध है। पुलिस विभाग से जुटा कोई भी व्यक्ति इन सुविधाओं का लाभ ले सकता है।