फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ड्राइवरों की कमी से रोडवेज बसों के संचालन में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। धनतेरस, दीपावली, छठ पर्व को लेकर रोडवेज तैयारी में लगा है। हालांकि आजमगढ़ डिपो में 30 चालकों की कमी बड़ी समस्या बनती जा रही है। रोडवेज बसें अपनी पूरी क्षमता से नहीं चल पा रही हैं। बसों को चलाने के लिए चालक नहीं मिलने से बसें खड़ी रह जा रही हैं। इससे परिवहन निगम की आय पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

आजमगढ़ डिपो में वर्तमान में निगम की 73 और अनुबंधित 35 बसें हैं। चालकों की कमी के चलते निगम की 10 से 15 बसें हर दिन वर्कशाॅप या डिपो परिसर में खड़ी रहती हैं। इधर, शारदीय नवरात्र व दशहरा बीतने के बाद दीपावली और छठ जैसे त्योहार आने वाले हैं। बाहर रहकर नौकरी कर रहे लोग परिवार संग त्योहार मनाने बड़ी संख्या में आते हैं। ऐसे में रोडवेज के ऊपर जिम्मेदारी ज्यादा है। हालांकि त्योहारों में संचालन कैसे होगी, इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि ड्राइवरों की कमी निगम के अधिकारियों को परेशान कर रही है। वर्तमान में नियमित चालक 23, संविदा चालक 120 हैं। विभागीय नियमों के अनुसार निगम की उपलब्ध बसों की तुलना में अभी भी 30 ड्राइवरों की कमी है। इसका असर यह हो रहा है कि कार्यशाला में हर दिन 10 से 15 बसें खड़ी हो जा रही हैं। ऑफरोड होने से यह निगम की आय को भी प्रभावित कर रही हैं।
विज्ञापन


00

रोडवेज में चालकों व परिचालकों की कमी है। खाली पदों पर भर्ती निकाली गई है। लोग आ भी रहे हैं। व्यवस्थाओं में सुधार होगा। इससे आमजन को राहत मिलेगी।

-मनोज कुमार वाजपेयी, आरएम, आजमगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें