फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 30 हजार लेकर भी नहीं किया गाड़ी का इंश्याेरेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के हैदराबाद छतवारा निवासी माजिद शेख ने एसपी के साथ ही सीएम को शिकायती पत्र भेजकर गाड़ी की एजेंसी के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया एजेंसी ने 30 हजार रुपये लेकर भी गाड़ी का बीमा नहीं किया। मांगने पर धमकी दी जा रही है। माजिद ने बताया कि जिला मुख्यालय के शोरूम से गाड़ी खरीदी थी, सितंबर 2023 में बीमा समाप्त हो गया। अक्तूबर में, माजिद ने बीमा के लिए 30,000 रुपये ऑनलाइन जमा किए, लेकिन एजेंसी ने बीमा नहीं किया। जब माजिद ने कई बार एजेंसी से बीमा के कागजात मांगे, तो उन्हें कॉपी भी नहीं दी गई। एक साल बाद, जब माजिद ने दूसरी कंपनी से बीमा कराने की कोशिश की, तब पता चला कि एजेंसी ने गाड़ी का बीमा ही नहीं किया था। जब उन्होंने इस मामले की जानकारी एजेंसी के अधिकारियों को दी, तो उन्हें धमकाया गया। माजिद ने एसपी और सीएम के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें