फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढ़ोल भांगड़ा और रथ का कारोबार धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वर्तमान में लगन में जहां हर कारोबार मंदी के दौर से उबर चुका है, वहीं ढोल, भांगड़ा और रथ का कारोबार चौपट हो गया है। इसका कार्य करने वाले अपना काम समेटने के बारे में सोच रहे हैं। वहीं ब्यूटी पार्लर का कारोबार आसमान पर पहुंच चुका है। कोरोना महामारी के बढ़ते मामले देखकर सरकार की ओर से शादी समारोहों में मेहमानों के शामिल होने की संख्या को घटाकर 100 कर दिया है। हालांकि सरकार ने इसमें बैंडबाजा, लाइट आदि के लोगों को शामिल नहीं किया है। लेकिन इसका असर ढ़ोल भांगड़ा और रथ कारोबार पर पड़ा है। रथ संचालन करने वालों का कहना है कि कई लोगों ने बुकिंग रद्द कर दी है । ऐसे में खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं ढोल भांगड़ा का कार्य करने वाले लोगों का कहना है कि बुकिंग तो हर बार की तुलना में कम हुई है। लेकिन सरकार ने जबसे मेहमानों के शामिल होने की संख्या में कटौती की है तबसे लोग ढोल भांगड़ा में कम लोगों को भेेजने की बात कर रहे हैं। होटल में आयोजित होने वाली शादियों के आयोजन पर कोई असर नहीं पड़ा है। वहीं ब्यूटी पार्लर का कारोबार आसमान पर पहुंच गया है। उन्हें अलग से आदमी रखने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें