फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: भीड़ जुटाकर धर्म विशेष की आलोचना, धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश में तीन महिलाएं समेत चार हिरासत में

Wed, 28 Jun 2023 07:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

 आजमगढ़ जिले के  ढाका नरवारी गांव में टेंट लगाकर ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से धर्म विशेष की आलोचना की जा रही थी। वहां मौजूद भीड़ को दूसरा धर्म अपनाने के लिए उकसाया जा रहा है। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
टेंट में मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले के ढाका नरवारी गांव में बुधवार को धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के आरोप में चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष है। क्षेत्र के बृजेश पांडेय बुधवार को साथियों के साथ पवई थाना क्षेत्र के ढाका नरवारी गांव पहुंचे।

विज्ञापन


वहां उन्होंने देखा कि एक घर के सामने टेंट लगा है और ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से धर्म विशेष की आलोचना की जा रही है। लोगों को दूसरा धर्म अपनाने के लिए उकसाया जा रहा है। उन्होंने विरोध किया तो एक परिवार के तीन लोगों के अलावा एक महिला ने उनके साथ गाली गलौज की।

बृजेश पांडेय ने इसकी सूचना पवई थानाध्यक्ष रमेश कुमार को दी। इस पर पुलिस बल के साथ वह पहुंचे और तीन महिलाओं समेत चार को हिरासत में ले किया। बृजेश पांडेय की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें