फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजी उप्र पावर कार्पोरेशन ने किया विद्युत थाने का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उप्र पावर कारपोरेशन के डीजी एसएन सावंत शनिवार को सिधारी स्थित हाइडिल परिसर पहुंचे। हाइडिल पुलिस थाने की जांच की। कहा कि उपभोक्ताओं को सुनियोजित बिजली की आपूर्ति विभाग की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

इस दौरान डीजी एसएन रावत ने विजिलेंस विभाग से की गई कार्रवाईयों एवं थाना के रिकार्डों की जांच की। कहा कि विजिलेंस विभाग का सुनियोजित ढंग की जा रही बिजली की बड़ी चोरियों पर ही जोर देता है । लेकिन कानून तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं है।
उन्होंने बताया कि जिले में इस वर्ष बिजली चोरी के कुल 2100 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पूरे उप्र में एक लाख 70 हजार विद्युत चोरी के मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसमें हमारा प्रयास यही रहता है कि जो हमारे उपभोक्ता हैं वे आएं अपना समन शुल्क और अपना बकाया जमा कर एनओसी प्राप्त करें।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के इंजीनियर के साथ मिलकर चिह्नीकरण करें कि कहां-कहां पर लाइन लास है। जहां ज्यादा नुकसान हो रहा है। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुविधाजनक तरीके से हो। कृषि कनेक्शन को लेकर उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के आधार पर कुछ ऐसे कनेक्शन हैं जिनके फिक्स चार्ज होते हैं। हमारा यह पूरा प्रयास है कि उनकी इन भ्रांतियों को दूर किया जाय।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी नियमों के आधार पर विभाग अपनी कार्रवाई कर रहा है अगर कहीं कुछ त्रुटियां होती हैं तो उसको अमल में लाकर सही किया जाएगा। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डिस्काम वाराणसी राघवेंद्र कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी प्रभारी ईश्वर चंद्र प्रधान, विजिलेंस प्रभारी राकेश सिंह यादव, जेई मनोज कुमार सिंह, रामकेवल भारती, अशोक सिंह, राजित राम यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें