फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मेले में उमड़े श्रद्धालु, हनुमानगढ़ी में हुआ रावण दहन

विज्ञापन
महा शक्ति दल द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
लालगंज क्षेत्र में दुर्गा पूजा मेले के दौरान रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के साथ धार्मिक कार्यक्रम हुए। नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित हनुमानगढ़ी परिसर में रावण दहन आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान श्रीराम के स्वरूप ने धनुष से तीर चलाकर रावण के प्रतीकात्मक चित्र का दहन किया तो परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मेले में पहुंचे लोगों ने श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूपों के दर्शन किए। क्षेत्र में न्यू स्टार क्लब, पुष्पांजलि क्लब, न्यू शिव परिषद, सहारा क्लब, राष्ट्रीय युवा परिषद, शिव शक्ति दल, लायंस युवक मंगल दल मसीरपुर और महाशक्ति दल लालगंज की ओर से पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। इन पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। धार्मिक आयोजनों में लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें