नगर पंचायत माहुल के माहुल दे माई डीह बाबा स्थल पर बृहस्पतिवार को मानस पाठ का विधि विधान के साथ समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंड में आहुति देकर परिवार की सुख-समृद्धि की मन्नत मांगी। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायक भोला सोनी ने भजन प्रस्तुत किए और श्रद्धालु झूम उठे। भंडारे में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुजीत जायसवाल आशु ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष नगरवासियों की पहल से आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर सोहनलाल सोनी, आकाश अग्रहरि, संतोष सोनी, अमित अग्रहरि, रवि मौर्य, शिवजी सोनी, विकास मौर्य और सचिन अग्रहरि उपस्थित रहे।