अतरौलिया कस्बे में स्थापित मां दुर्गा कीप्रतिमा के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : 1
शरद पूर्णिमा पर आयोजित तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेले के अंतिम दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते कस्बे में देर रात तक चहल-पहल रही। दो दर्जन से अधिक पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूजन के साथ खरीदारी की, जबकि बच्चों और युवाओं ने झूलों का आनंद लिया। थानाध्यक्ष अश्विन कुमार दुबे के नेतृत्व में प्रमुख चौराहों, मार्गों और पूजा पंडालों के आसपास पुलिस व महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। पुलिस बल गश्त कर व्यवस्था पर नजर रखे हुए था। कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। देर शाम मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। संवाद