फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुबारकपुर में 37.55 करोड़ से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के सभागार में बुधवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें 40 करोड़ 72 लाख रुपये का बजट पेश किया गया। बैठक में पिछली कार्रवाई पढ़कर सुनाई। आय -व्यय पर चर्चा के दौरान कुछ सभासदों ने हंगामा किया। नपा अध्यक्ष डाॅ. सबा शमीम ने बताया कि नपा बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न विकास कार्य कराने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। अनुमानित बजट 40 करोड़ 72 लाख रुपये के सापेक्ष विकास पर 37 करोड़ 55 लाख 50 हजार से खर्च किए जाएंगे। आयुर्वेदिक अस्पताल बनाने के लिए जमीन खरीदने, डंपिंग ग्राउंड की भूमि कम है और भूमि की खरीदारी करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा लीकेज, फ्रीजर, हैंडपंप की मरम्मत ठेकेदारों से तत्काल कराने का निर्णय लिया गया। नगर पालिका के सभागार का सुंदरीकरण के साथ कुर्सी, मेज आदि की व्यवस्था, सभासदों का शिलापट्ट, जनाजागाह पर टिन शेड लगाने और आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव पास हुआ। नगर के धार्मिक स्थल, बाजार, मैदान में हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। इस मौके पर ईओ विनय कुमार मिश्र, राजन चौधरी, सभासद बशीर अहमद, नाजिर अहमद, कासिफ मसूद, नुरूलहोदा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें