अहरौला। थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी मौर्या दंपत्ति की हत्या का प्रकरण हाई प्रोफाइल होता जा रहा है। सपा के स्वामी प्रसाद मौर्या के बाद अब डिप्टी सीएम केशव मौर्या भी पारा गांव पहुंच सकते है। इसके लिए फुलवरिया बाजार के पास अंबेडकरनगर सीमा में एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में हेलीपैड बनाने का कार्य रविवार को जोरशोर से चल रहा है। पारा गांव निवासी मौर्या दंपत्ति का 14 जून को अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद उनका हत्या कर फेका हुआ शव 16 जून को फूलपुर के अंबारी बाजार में सड़क किनारे मिला। अपहरण के बाद हत्या की घटना को लेकर ग्रामीण व परिजना खासे आक्रोशित है और दो नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा एसपी के निर्देश पर दर्ज है। ग्रामीण व परिजन एसओ अहरौला पर गंभीर आरोप लगा रहे है। सोमवार को डिप्टी सीएम जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे है। ऐसे में उनके पारा गांव जाने की भी संभावना जतायी जा रही है।