फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में डेंगू का कहर: 85 से अधिक नए मरीज मिले, मचा हड़कंप

Sun, 09 Oct 2022 07:04 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में शनिवार को 85 से ज्यादा नए संदिग्ध बुखार रोगी सामने आए। चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि के बाद से ही कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं नए मरीजों की संख्या में शनिवार को तेज उछाल देखने को मिला।
विज्ञापन
डेंगू बुखार के मामले - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा के आधा दर्जन मुहल्ले में फैला संदिग्ध बुखार नियंत्रित होने का जैसे नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को 85 से ज्यादा नए संदिग्ध बुखार रोगी सामने आए। चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि के बाद से ही कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं नए मरीजों की संख्या में शनिवार को तेज उछाल देखने को मिला। सरकारी अस्पताल पर 35 तो प्राइवेट में 50 से अधिक नए मरीज इलाज के लिए पहुंचे। मुबारकपुर के हैदाराबाद व पूरासोफी मुहल्ले से संदिग्ध बुखार की शुरूआत हुई है। वर्तमान में कस्बे का आधा दर्जन मुहल्ला संदिग्ध बुखार (डेंगू) से ग्रसित है। बुखार से लोग तप रहे है और स्वास्थ्य विभाग से लेकर नगर पालिका प्रशासन द्वारा नियंत्रण की सारी कवायद फेल होती ही नजर आ रही है। शनिवार को एक बार फिर नए मरीजों की संख्या में तेजी देखने को मिली। सरमारी अस्पताल पर शनिवार को 35 नए बुखार रोगी इलाज के लिए पहुंचे। वहीं 50 से अधिक नए मरीज शनिवार को प्राइवेट अस्पतालों पर अपना इलाज कराने के लिए आए। संदिग्ध बुखार को लेकर कस्बे में हर ओर हड़कंप देखने को मिल रहा है। घर-घर बुखार रोगी होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें