फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और मरीज में डेंगू की हुई पुष्टि, 47 संदिग्धों की जांच में भेजा गया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। दो सप्ताह से अधिक समय से मुबारकपुर कस्बे में बुखार पीड़ित लोगों के मिलने का सिलसिला जारी है। संदिग्ध बुखार पीड़ितों की संख्या छह सौ के पार पहुंच चुुकी है। मंगलवार को एक और डेंगू मरीज मिला। डेंगू के मरीजों की संख्या अब पांच हो गयी है। मंगलवार को सीएचसी पर 13 तो निजी अस्पतालों में 34 नये मरीज पहुंचे। 47 संदिग्ध बुखार पीड़ितों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

संदिग्ध बुखार से मुबारकपुर के छह से ज्यादा मोहल्ले प्रभावित हैं। कस्बे का पूरासोफी, हैदराबाद, पुरा खिजिर, पुरानी बस्ती आदि मोहल्लों का तो सबसे बुरा हाल है। प्रतिदिन नये मरीज मिल रहे हैं। सोमवार की शाम पुरानी बस्ती निवासी गुलाम नबी की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद से बीते दो सप्ताह में मुबारकपुर कस्बे में डेंगू के पांच केस की पुष्टि हो चुकी है।
जबकि संदिग्ध बुखार से हर घर में कोई न कोई पीड़ित है। मंगलवार को सीएचसी पर 13 नये मरीज इलाज के लिए पहुंचे। वहीं निजी अस्पतालों पर 43 मरीज पहुंच गये हैं। लगातार नये मरीजों के मिलने से पूरे कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक लोगों में दहशत का माहौल भी दिखने लगा है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार मौर्या ने बताया कि विभाग संदिग्ध बुखार पर नियंत्रण की कवायद में लगातार जुटा हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार पहुंच रही है और जांच कर बुखार पीड़ित लोगों को जरूरी दवायें व सलाह दी जा रही हैं। मंगलवार को कुल 130 मरीजों की सीएचसी पर जांच की गयी। जिसमें 47 संदिग्ध मरीज पाये गये। इनका सैंपल लेकर आगे की जांच के लिए भेज दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर पालिका प्रशासन भी कस्बे में फैले डेंगू के प्रकोप पर नियंत्रण की कवायद में जुटा है। सफाई कराने के साथ ही कीटनाशक दवाओं, चूना व ब्लीचिंग आदि का लगातार छिड़काव किया जा रहा है। कहीं पानी न जमा होने पाये इसका विशेष ध्यान नपा की टीम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें