फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कुम्हार समाज के लोगों का तहसील पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। क्षेत्र के नसीरपुर खालसा गांव के कुम्हार समाज के लोगों ने सोमवार को तहसील पर प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आबादी की जमीन पर हो रहे निर्माण को रोकने वाले पर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम को दिए गए पत्रक में बताया कि गांव में कुम्हार समाज के दर्जनों लोग आबादी की जमीन पर वर्षों से मकान बनाकर रह रहे हैं। सबका नाम भी कागज में दर्ज है। बाजार का नाम भी नंद नगर नंदू प्रजापति के नाम से पड़ा है। पुराने घर पर नया मकान बनावा रहे थे कि कुछ लोगों ने राजस्व कर्मियों को मिलाकर निर्माण रोक दिया है। अब मकान का निर्माण होने नहीं दे रहे हैं। इस मौके पर मोतीलाल प्रजापति, नंदलाल प्रजापति, राजेश प्रजापति, चंद्रिका प्रजापति, बेचू प्रजापति, झिनक प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें