फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एयरपोर्ट के नए सर्वे को लेकर किसानों का कलेकट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
मुंदरी हवाई अड्डा के विस्तारी करण के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मंदुरी हवाई अड्डा के लिए प्रशासन द्वारा नए सिरे से किए गए सर्वे का किसान पिछले दो माह से विरोध कर रहे हैं। क्षेत्र के विधायक द्वारा सदन में भी इसका मुद्दा उठाया गया लेकिन इस पर सरकार ने चर्चा नहीं की। बृहस्पतिवार को किसानों ने हवाई अड़डा के विस्तारीकरण का विरोध करते हुए रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यायल के सामने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री, राज्यपाल, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा। आशियाना बचाओ ग्रामवासी मोर्चा के संरक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा नए सिरे से किए गए सर्वे में आठ गांवों के लगभग चार हजार घर आ रहे हैं। इसके साथ ही किसानों की उपजाऊ जमीन भी जा रही है। किसानों की आवाज को क्षेत्रीय विधायक नफीस अहमद व दुर्गा प्रसाद यादव ने सदन में उठाया लेकिन सरकार ने इस पर चर्चा नहीं की। किसानों ने कहा कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं लेकिन चार हजार आशियाने को उजाड़कर कोई विकास नहीं किया जा सकता। प्रशासन मनमानी कर रहा है। इस दौरान राधेश्याम, श्याम नरायन सिंह, ज्ञान राम, शिवप्रकाश यादव, ओमहरि प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें