राष्ट्रीय नाई महासभा के बैनर तले नाई समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर रानी की सराय थाना क्षेत्र में हुए युवक के हत्यारोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग किया।
संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि रानी की सराय के सेठवल गांव निवासी गुलाब शर्मा की 13 जुलाई को हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतक की पत्नी बिट्टू शर्मा ने तीन लोगों को नामजद किया था। एक आरोपी सुरेंद्र राम बिहारी को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन दो नामजद अभियुक्त अभी भी खुलेआम घूम रहे है। उक्त आरोपी मुकदमा वापसी का दबाव बना रहे है और आए दिन मृतक के पत्नी व परिजनों को जानमाल की धमकी दे रहे है। इस दौरान लक्ष्मी शर्मा, महेश शर्मा, धीरज, किरन, रेनू, विनेाद, मुकेश कुमार ठाकुर, राजाराम शर्मा आदि मौजूद रहे।