फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नलकूप का कनेक्शन नहीं होने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। नलकूप के बिजली कनेक्शन के लिए जनवरी में बजट जारी हो गया था। लेकिन इसके बाद कनेक्शन न दिए जाने से नाराज कतिकौली सहुवल के किसानों ने प्रदर्शन किया। बिजली विभाग से तत्काल कनेक्शन दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि सात माह पूर्व गांव में सरकारी नलकूप की स्थापना हुई थी। इसके बाद नलकूप के कनेक्शन के लिए बिजली विभाग को पांच पोल, तार, ट्रांसफाॅर्मर लगाकर कनेक्शन देने के लिए 382758 रुपये का बजट जनवरी में जारी हुआ।

लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण कनेक्शन देने की बात तो दूर एक पोल तक नहीं लगाया गया है। जबकि खेतों की सिंचाई के लिए 1200 मीटर अंडरग्राउंड पाइप बिछाकर ट्रायल भी हो चुका है। किसानों ने कहा कि नलकूप चालू न होने से गन्ना, धान की नर्सरी सूख रही है। यही हाल रहा तो धान की रोपाई भी नहीं हो पाएगी। किसानों को पानी की सख्त आवश्यकता है लेकिन पानी नहीं मिल पा रहा है। बिजली विभाग से मांग की कि पोल, तार और ट्रांसफाॅर्मर लगाकर जल्द नलकूप तक बिजली पहुंचाई जाय, ताकि किसान खेतों की सिचाई कर सकें। प्रदर्शन करने वालों में अवधेश सिंह, प्रमोद सिंह, विवेक सिंह, कुलदीप यादव, शिवप्रसाद उपाध्याय आदि मौजूद थे
विज्ञापन


-

नलकूप के लिए बजट पास हो चुका है लेकिन कार्य का टेंडर नहीं हो सका है। इसके कारण सरकारी नलकूप के कनेक्शन का काम नहीं हो पाया है। जल्द ही तार खींचकर नलकूप को बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन


- सोमनाथ भारती, अवर अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें