बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के भैंसासुर चकराजई गांव के ग्रामीणों ने रास्ते को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा ग्राम सभा के रास्ते पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
लोगों का कहना है कि ग्राम प्रधान ने किसी प्रकार से रास्ते का निर्माण करा दिया लेकिन उस व्यक्ति द्वारा ग्रामीणों को रास्ते से आने जाने नहीं दिया जा रहा है। इससे आवागमन प्रभावित हो गया है। इसकी शिकायत एसडीएम और स्थानीय थाने पर की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि राहुल चौबे, सूर्यनाथ चौबे, शिव पूजन चौबे, देवी चौबे, रघुनाथ, महेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद