फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लालगंज में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
पल्हना। हत्यारों कि गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को लालगंज तहसील गेट पर शासन व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस वजह से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने तीन दिन में हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर प्रदर्शन को समाप्त कराया। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बैरीडीह गांव में 20 जुलाई की रात को विजय कुमार पुत्र रामराज को गोली मार दी गई थी। वाराणसी में उपचार के दौरान 23 जुलाई को उनकी मृत्यु हो गई। उक्त घटना की जांच सीओ लालगंज कर रहे है़ं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। पुलिस की निष्क्रियता से हत्यारोपी आए दिन अनुसूचित जाति के लोगों के घर चढ़ कर धमकी दे रहे है़ं। धमकी से भयभीत लोगों ने सीओ के यहां गुहार लगाकर गांव में पीएसी तैनात कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की लेकिन उस पर भी कार्रवाई नहीं हुई। कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर लोगों ने तहसील गेट पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ व प्रभारी निरीक्षक देवगांव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर एसडीएम लालगंज भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का समय मांगते रहे लेकिन प्रदर्शनकारी ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने चेतावनी देते हुए प्रदर्शन को समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें