फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी जेल की जमीन से डंपिंग ग्राउंड हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पालिका ने पुराने जेल की जमीन को डंपिंग ग्राउंड बनाया है। यहां एकत्रित कूड़े से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। शुक्रवार को आप के नगर अध्यक्ष गोविंद दुबे ने एसडीएम सदर और नगर पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर डंपिंग ग्राउंड को हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित पुरानी जेल की जमीन को नगरपालिका ने डंपिंग ग्राउंड बना दिया है। बारिश के बाद वहां पड़े कूड़े से दुर्गंध उठ रही है, जिससे उधर से गुजरने वालों सहित आस-पास रहने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ लोग वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहे हैं जबकि नगर पालिका के इस कृत्य से दूसरी बीमारियों के फैलने की आशंका पैदा ह गठी है। नपा प्रशासन स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनने के बजाय जेल की जमीन पर कूड़ा एकत्रित कर संक्रामक बीमारियों को फैलने का मौका दे रहा है। उन्होंने एसडीएम सदर से डंपिंग ग्राउंड को स्थानांतरित करने की मांग की। मिर्जा दानिश, उमेश सिंह, रामरूप यादव, मनीष मिश्रा, राकेश मौर्य, नवीन राय, सलाउद्दीन, इसरार अहमद आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें