फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जातिगत एवं धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली फिल्मों पर रोक की मांग

विज्ञापन
यादव जी की लव स्टोरी को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद के जागरूक नागरिकों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अंबेडकर पार्क में जातिगत एवं धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली फिल्मों के निर्माण रोक की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों को डीएम को ज्ञापन सौंपा और ऐसी फिल्मों पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में नागरिकों ने आरोप लगाया कि कुछ फिल्म निर्माता अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग करते हुए ऐसी फिल्में बना रहे हैं, जिनके शीर्षक और विषयवस्तु विशेष जातियों और धर्मों को लक्षित करते हैं। ज्ञापन में “यादव जी की लव स्टोरी” और “घूसखोर पंडत” जैसी फिल्मों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि इस प्रकार की सामग्री समाज में वैमनस्य और नफरत को बढ़ावा दे सकती है।उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि जनपद में ऐसी विवादित फिल्मों के प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही शासन स्तर पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को पत्र भेजकर आपत्तिजनक सामग्री हटाने का निर्देश दिए जाने की भी मांग की गई। भविष्य में भी सामाजिक शांति भंग करने वाली किसी भी सामग्री को अनुमति न देने की अपील की गई। इस मौके पर दुर्गेश, प्रदीप, विशाल, अंगद यादव, रविशंकर, आनंद, विमल यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें