फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी का चुनाव पुन: कराने की मांग, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। कोयलसा ब्लाक के कोठवा जलालपुर के ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में ही बीडीसी का चुनाव फिर से कराने के लिए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के दौरान बीडीसी के बैलेट पेपर में ईट चुनावचिह्न नहीं था, जिसके कारण वे अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके। इस तरह पूरी चुनाव प्रक्रिया ही अवैधानिक है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चुनाव के दिन पीठासीन अधिकारी ने महाप्रधान, प्रधान और बीडीसी का बैलेट पेपर दिया लेकिन बीडीसी के मतपत्र में ईट का चुनाव चिह्न नहीं था। मतदाताओं ने इसकी शिकायत पीठासीन अधिकारी से की उसी दिन की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सैकड़ों की संख्या में जब मतदाताओं ने इसका विरोध किया तो एडीएम ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के दोबारा मतदान का आश्वासन देकर चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराई थी। बैलेट पेपर पर ईंटा चुनाव निशान न होने के कारण तमाम सौ से ज्यादा मतदाताओं ने बीडीसी को वोट ही नहीं दिया था। मतगणना के दौरान बैलेट पेपर के सादा मिलने पर प्रत्याशी के एजेंट ने मतगणना रुकवा दी थी। ऐसे में हमारे ग्राम सभा में बीडीसी का चुनाव फिर से कराया जाना चाहिए। हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो हम लोग कोयलसा ब्लाक पर धरना देने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में रामसती, निर्मला, गुड्डी, शीला, शांति, सोनम, गीता, माधुरी, कौशल्या, कलावती ,अर्चना, सोनम, लीलावती, चंद्रा, सरोज, मीरा, पूनम, इसरावती, सीमा, अनीता, राधा,निर्मला, प्रभावती, पुष्पा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें