फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो अभियान का आशाओं ने किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पर तैनात आशा बहुओं ने रविवार को बकाया मानदेय का भुगतान न किए जाने से पोलियो अभियान का बहिष्कार किया। आशा संघ की ब्लाक अध्यक्ष बृजबाला सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद संघ ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. योगेश कुमार गौतम को पत्रक सौंपा। चिकित्सा अधीक्षक ने इसी सप्ताह भुगतान का आश्वासन दिलाया।
विज्ञापन

आशा बहुओं ने कहा कि अगर बृहस्पतिवार तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो वह शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगी। इस मौके पर रीना उपाध्याय, नीलम मौर्य, सुनीता सिंह, चंदा सिंह, आशा, सीमा, सरोज, कुसुम, विमला चौरसिया, उर्मिला, शशिकला, नीमा, सावित्री, आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें