फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शंकराचार्य प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन
जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस नेता। संवाद
विज्ञापन
आज़मगढ़। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती प्रकरण को लेकर बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। केंद्र और प्रदेश सरकार से इस पूरे मामले की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने कहा कि शंकराचार्य का पद सनातन परंपरा में सर्वोच्च आध्यात्मिक पदों में से एक है। इसकी मान्यता ऐतिहासिक धार्मिक परिपाटियों से निर्धारित होती है। ऐसे प्रतिष्ठित धर्मगुरु के साथ माघ मेले के दौरान किया गया व्यवहार न केवल उनका, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्य के विरुद्ध दर्ज प्रकरण संदिग्ध परिस्थितियों में सामने आया है, जिससे राजनीतिक दुर्भावना की आशंका उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी गंभीर कानून का उपयोग किसी को बदनाम करने या उसकी आवाज़ दबाने के लिए किया जाता है, तो यह लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था दोनों के लिए खतरा है। कांग्रेस पार्टी धार्मिक स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आजादी और संविधान की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, गिरीशचंद्र चतुर्वेदी, पूर्णमासी प्रजापति, बेलाल बेग , रविकांत त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें