फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) की बैठक शुक्रवार को मुकेरीगंज स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. जयशंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में कुछ अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रबंधक या उनके परिवार के लोग बैठकर विद्यालय का अनुशासन व माहौल खराब करने में लगे हुए हैं। जिसके कारण उन विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक अपने कार्यों का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। सरदहां के एक कॉलेज में बिना स्कूली ड्रेस व लेट आने पर एक छात्र को अंदर जाने से परिचारक ने रोक दिया तो छात्र ने मारपीट कर घायल कर दिया और कहा कि उसे प्रबंधक ने कहा है कि जब तुम्हारी मर्जी विद्यालय आओ। जिलाध्यक्ष ने मांग की कि ऐसे प्रबंधक पर कार्रवाई की जाय। इस अवसर पर जिला मंत्री पंकज कुुमार सिंह, संरक्षक रामजनम सिंह, श्याम नरायन सिंह, शेर बहादुर सिंह यादव, अमित श्रीवास्तव, अबरार अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें