परिषदीय विद्यालयों में एक से दूसरे जिले में तबादला पाए शिक्षकों का स्कूल आवंटन नहीं हो पा रहा है। विभाग इस बारे में स्पष्ट बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन समय से डाटा अपलोड न होने के कारण शिक्षकों को लंबे समय से विद्यालय आवंटन का इंतजार है।
जिले में 2706 परिषदीय विद्यालय हैं। स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों का अनुपात नियमों के मुताबिक नहीं हैं। नगरीय इलाकों से सटे स्कूलों में अनुपात से अधिक शिक्षक तैनात हैं। जबकि ग्रामीण व पिछड़े इलाकों में कई स्कूल ऐसे भी हैं, जहां शिक्षामित्रों या फिर एकल शिक्षक के सहारे स्कूलों का संचालन हो रहा है। अनुपात को कुछ ठीक करने के लिए विभाग को तबादले का इंतजार है। विभिन्न कारणों से डाटा अपलोड नहीं हो सका है। जिसके कारण विद्यालय का आवंटन नहीं हो सका है। अब शासन की ओर से 20 व 21 सितंबर को विद्यालय आवंटन करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।