बुढ़नपुर तहसील विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद के विभिन्न अधिवक्ता संगठनों ने शुक्रवार को अपनी अलग-अलग बैठक कर बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के प्रस्ताव का समर्थन किया। वही अवनीश कुमार अवस्थी अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रशासन के द्वारा निर्गत किए गए पत्र का विरोध किया। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक संघ भवन के सभागार में अध्यक्ष शत्रुघ्र सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के 19 मई के प्रस्ताव पर विचार करते हुए समर्थन दिया गया। वही अवनीश कुमार अवस्थी अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 15 मई को निर्गत किए गए पत्र के विरोध में मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। विरोध स्वरुप अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। बैठक का संचालन संघ मंत्री रविंद्र कुमार एडवोकेट ने किया। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष मेहंद्र प्रताप सिंह और मंत्री अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल के आदेश एवं अर्धशासकी पत्र, अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा निर्गत किए गए पत्र के विरोध में मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। बूढनपुर : तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा तहसील अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व मे तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।न्यायिक कार्य से विरत रहने की चेतावनी दी बूढनपुर तहसील के अधिवक्ता दो दिन न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद को राज्यपाल के संबंधी ज्ञापन सौंपा। मेहनगर : तहसील में बार के पूर्व अध्यक्ष/वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में बार के सदस्यों ने राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्य को सौंपा।