फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पेंशन दिलाने के नाम पर जमीन का करा लिया बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के रसूलपुर पासीपुर गांव की रहने वाली एक वृद्ध महिला ने एसडीएम के समक्ष फर्जी जमीन बैनामा की शिकायत किया है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने पेंशन दिलाने के नाम पर कुछ कागजातों पर उसका अंगुठा लगवा लिया और उसकी बेशकीमती जमीन का अपने नाम बैनामा करा लिया है। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन पीड़ित वृद्ध महिला को दिया है।
विज्ञापन

रसूलपुर-पासीपुर गांव निवासिनी दुलारी देवी ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि हाईवे के किनारे पासीपुर गांव में उसकी बेशकीमती जमीन है। गांव का ही मूलचंद एक दिन उसके पास आया और कहा कि वह उसे पेशन दिलवा देगा, ताकि उसका जीवन यापन आसनी से हो सके। उसने कुछ कागजात आदि उससे मांगा और फाइल तैयारा करा दिया। एक दिन रजिस्ट्री आफिस साथ लेकर आया और कागजात पर अंगुठा लगवा कर उसकी बेशकीमती जमीन का बैनामा करा लिया। उसे इस बात की जानकारी मई माह में तब हुई जब वह अपने हिस्से का धान लेने गई। रिश्तेदारों के माध्यम से वृद्ध ने जांच कराया तो पता चला कि मूलचंद ने पेंशन दिलाने के नाम पर उसकी जमीन का बैनामा करा लिया है। पीड़िता ने अब एसडीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र कर देकर न्याय की गुहार लगाया। जिस पर एसडीएम प्रेमचंद मौर्या ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें