भगवान शिव की आराधना व जलाभिषेक के लिए सावन के सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। जलाभिषेक के दौरान कांवड़ियों व भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसे देखते हुए बैरिकेडिंग की गई। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई है। जलाशयों में स्नान के लिए व्यवस्था की गई है। मेले की निगरानी के लिए सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं।
आज जनपद के शिवालयों में भोर से ही जलाभिषेक शुरू हुआ। शिवभक्तों की सुविधा को मंदिरों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों और शिवालयों को फूल-मालाओं से सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइटों से मंदिरों की साज-सज्जा देखते ही बन रही है। जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
तड़के जलाभिषेक के लिए शिवभक्त रविवार को ही मंदिरों के आसपास और बाजारों में सजी फूल, प्रसाद की दुकानों से बेल पत्र, भांग, धतूरा आदि की खरीदारी करते दिखाई दिए। बाबा भंवरनाथ श्रृंगार मंडलीय के प्रमुख बाबा जयप्रकाश दुबे उर्फ जेपी ने बताया कि सावन में भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजन का अलग महत्व है। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।