फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करें

Fri, 08 May 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवर सिंह उद्यान में गुरुवार को ग्रामीण चौकीदार अधिकार मोर्चा संघ की बैठक हुई। जिसमें जिले के ग्रामीण चौकीदारों को बिहार और झारखंड राज्य की तरह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की गई। चौकीदारों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द चौकीदारों को चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी घोषित करने की मांग की। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस मौके पर जयनरायन यादव, गिरजा शंकर, जयकरन पटेल, श्यामसुंदर, गिरजा शंकर, जगदंबा यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें