फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: धोखा दे रही बिजली, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। बिजली के आने जाने का कोई समय नहीं है। शेड्यूल के अनुसार लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। कस्बा रानी की सराय सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था काफी बदहाल है। बिजली के आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। बिजली आ रही है तो कहीं पर जर्जर तारों में फाल्ट के चलते चली जा रही है। पिछले कई माह से रानी की सराय कस्बा में जर्जर तारों के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है। रेलवे स्टेशन रोड पर एक सप्ताह में तीन बार बंच केबल के जलने से लोगों को कई दिनों तक बिजली के बिना गुजरना पड़ा। कस्बा के राजू शर्मा, लक्ष्मण विश्वकर्मा, विजय आदि ने बताया कि बिजली कटौती के कारण उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। पटेल नगर से होने वाली विद्युत आपूर्ति व्यवस्था तो पूरी तरह से चरमरा गई है। बिजली न रहने से एक तो दुकानदारों का कारोबार चौपट हो रहे है, वहीं अन्य कार्य भी बाधित हैं। विभाग के अधिकारी आज कल में व्यवस्था में सुधार का बस आश्वासन दे रहे हैं। लोकल फाल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति में समस्या आ रही है क्योंकि फाल्ट बनाने में समय लग रहा है। फिर भी लोगों को शेड्यूल के अनुसार बिजली देने का पूरा प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें