फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मृतक' ने अपनी 44 पुण्यतिथि तिथि मनाई

विज्ञापन
मेहता पार्क में अपने ही चित्र पर श्रद्धांजलि देते लाल बिहारी मृतक। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। लाल बिहारी मृतक ने गुरुवार को अपनी 44वीं पुण्यतिथि मनाई। जीवित मृतक और धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी निवारण आयोग गठित करने और फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए कानून बनाने, त्वरित न्याय देने, के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। कहा कि भ्रष्ट व्यवस्थाओं के संग जीवित मृतकों की जंग लड़ने के लिए मृतक संघ बनाना पड़ा है। अनोखे संघर्षों से हजारों-हजार भू-राजस्व विभागों में मृत घोषित जीवित मुर्दों और धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार, घूसखोरी से पीड़ितों की जमीनों, मकानों को हड़पने वालों से उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में जिला प्रशासनों के सहयोग से जमीनों को वापस दिलाया गया। तहसीलों, चकबंदियों के कुछ भ्रष्ट, अधिकारियों, कर्मचारियों की मिलीभगत, नेता, मंत्रियों के सहयोग, साजिश से गरीबों, अनपढ़ों, नि:संतानों, विधवाओं, प्रवासी मजदूरों, महिला-पुरुषों की जमीनों, मकानां के खसरा, खतौनियों में फर्जी नाम दर्ज कराकर, हड़पकर कानूनी न्यायिक प्रक्रिया के मकड़जाल में फंसाकर अपराध किया जा रहा है। इसकी पूरे देश में जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें