आजमगढ़। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में मंगलवार को कुछ बिंदूओं पर होने वाली बहस टल गई। बहस अब बुधवार को होगी। बता दें कि 19 जुलाई 2013 को जीयनपुर थाना बाजार में विधायक सर्वेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व विधायक के भाई ने संतोष सिंह टीपू ने स्थानीय थाने में छपरा सुल्तानपुर गांव निवासी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह समेत कुल कई लोगों के विरूद्घ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की बहस अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 6 रामानंद की अदालत में चल रही है। सरकारी वकील संजय द्विवेदी और विनय मिश्रा ने बताया कि इस मामले में कुंटू के अलावा संग्राम सिंह, रिजवान, राजेंद्र यादव, शिवप्रकाश यादव, मृत्युंजय सिंह, अरविंद कश्यप, विजय यादव, अभिषेक सिंह, दुर्गविजय सिंह, कन्हैया उर्फ गिरधारी समेत 12 लोग आरोपित थे। जिसमें कन्हैया कि मृत्यु हो चुकी है। इस सबंध में कोर्ट में मंगलवार को कुछ बिंदूओं पर बहस होनी तय थी लेकिन अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण बहस नहीं हो सकी। अब 13 अप्रैल बुधवार को बहस होगी।