फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी/ठेकमा। दीदारगंज के पिपरौला गांव निवासी सदानंद राजभर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नीलेश राजभर ने बुधवार को दीदारगंज थाने में तहरीर दी कि पिता सदानंद राजभर मंगलवार दोपहर में घर से खाना खाकर गांव के बाहर डीह स्थान पर टहलने चले गये। डीह स्थान पर पहले से गांव के कुछ लोग बैठे थे। तभी शाम 5 बजे सूचना मिली कि सदानंद अचेत हैं। जानकारी मिलने पर परिजन आनन फानन में फुलेश स्थित प्रकाश हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने सदानंद को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़े मार मार कर रोने बिलखने लगे। मृतक के तीन बेटे हैं। परिजनों को आशंका है कि डीहस्थान पर पहले से बैठे व्यक्तियों से मृतक की कहासुनी हुई थी। उनके द्वारा ही कुछ किया गया है। इसी से उनकी मृत्यु हुई है। दीदारगंज थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें